फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से सातवीं में पढ़ने वाले दो दोस्तों की मौत, पानी में उतराते मिले दोनों के शव

Tue, 24 Sep 2019 10:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के खटीमा में नगर के सरकारी फार्म स्थित मत्स्य विभाग के तालाब में डूबने से 13 वर्षीय दो किशोरों की मौत हो गई। अलक्ष्या स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले ये दोनों छात्र दोस्त थे।

 

सोमवार की सुबह साढ़े छह बजे घूमने के लिए घर से निकले थे लेकिन दोनों फार्म का गेट फांदकर अंदर घुसे और तालाब में डूबने से दोनों की जान चली गई। कर्मचारियों को दोनों के शव तालाब में उतराते मिले। एक साथ दो किशोरों की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह करीब आठ बजे पॉलीटेक्निक भवन के पीछे स्थित मत्स्य विभाग के तालाब में कर्मचारियों को दो किशोरों के शव उतराते दिखे। कर्मचारी ने मत्स्य विभाग के निरीक्षक अनिल कुशवाहा को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन

कुशवाहा ने कोतवाल संजय पाठक फोन पर जानकारी दी। सूचना पर कोतवाल, एसएसआई देवेंद्र गिरि, बाजार चौकी इंचार्ज अनिल चौहान, एसआई राजेंद्र पंत मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को तालाब से निकाला।
 
एक किशोर की शिनाख्त शिव मंदिर के पास कंजाबाग निवासी 13 वर्षीय निखिल पुत्र धन सिंह बोरा और दूसरे की पड़ोस के ही 13 वर्षीय दीपक गिरि पुत्र अर्जुन गिरि के रूप में हुई। सरकारी अस्पताल में डॉ. अमित बंसल ने दोनों का पोस्टमार्टम किया।
 
उन्होंने बताया कि डूबने से दोनों की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। एसडीएम निर्मला बिष्ट और सीओ महेश चंद्र बिंजौला ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें