फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: कनखल घाट पर घूमने गए दो दोस्त गंगा में डूबे, एक का शव बरामद

Thu, 07 Mar 2019 06:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
गंगा में डूबकर मौत
विज्ञापन

कनखल क्षेत्र के श्रीयंत्र मंदिर के सामने (गंगापार) एक युवक का शव गंगा में तैरता हुआ मिला। युवक की पहचान इंद्राबस्ती निवासी के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि बीती शाम डूबने वाला युवक अपने दो अन्य दो दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकला था, जिसमें से एक युवक घर पहुंच गया था। जबकि तीसरा युवक अभी भी लापता है। पुलिस लापता युवक की भी डूबने की आशंका जता रही है। फिलहाल पुलिस तीसरे युवक को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


आर्यनगर चौक (ज्वालापुर) के पास फोग गारमेंट्स में कार्यरत तीन दोस्त बुधवार को एक ही बाइक पर सवार होकर श्रीयंत्र मंदिर के ठीक सामने गंगा पार गए थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में एक युवक शौच की बात कहकर उतर गया जबकि दो युवक आगे चले गए। कुछ देर बाद तीसरा युवक जब श्रीयंत्र मंदिर के सामने (गंगापार) पहुंचा तो रास्ते में उसे बाइक, जूते, मोबाइल फोन और एक युवक की जैकेट पड़ी मिली।

उसने काफी देर तक दोस्तों को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। ऐसे में युवक घबरा गया और वापस लौट गया। देर रात उसने दुकान स्वामी को घटना की जानकारी दी। दुकान स्वामी ने अनहोनी की आशंका देखते हुए जगजीतपुर चौकी पुलिस को जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, लापता युवकों के परिजन भी उन्हें तलाशते रहे। बृहस्पतिवार सुबह घर लौटे युवक ने लापता युवकों के परिजन को घटना की जानकारी दी। इसपर सब एकत्र होकर मौके पर पहुंचे और कनखल पुलिस व जल पुलिस के साथ लापता युवकों को तलाशना शुरू किया।
 
काफी देर बाद पुलिस को एक युवक राहुल (25) पुत्र किशन लाल निवासी दक्ष रोड इंद्राबस्ती कनखल का शव गंगा में उतरता हुआ मिला। हालांकि दूसरे युवक दीपक (32) पुत्र महेश निवासी निर्मला छावनी हरिद्वार का अभी भी कुछ पता नहीं चल सका।

इधर, पुलिस ने तीसरे युवक मनीष पुत्र बलवंत सिंह को हिरासत में ले लिया। एसओ हरिओमराज चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि दीपक भी डूब गया होगा। पुलिस ने बताया कि लापता युवक की पत्नी चंचल ने पति की गुमशुदगी के संबंध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया है। फिलहाल हिरासत में लिए गए युवक से लापता युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें