धान की रोपाई के लिए खेत तैयार कर लौट रहे दो किसानों की लौटते समय बरसाती नाले में ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। गांव के अन्य किसानों ने बड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को सीधा कर भीतर फंसे दोनों शवों को बाहर निकला।
दो युवा किसानों की मौत से खटीमा क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। मुड़ेली निवासी विक्रम सिंह (35) पुत्र रामरूप शुक्रवार को ट्रैक्टर से धान की रोपाई के लिए खेत तैयार करने गया था।
उसके साथ में गांव का ही दूसरा विपिन राणा (34) पुत्र बाबू राम भी उसके साथ सहयोग के लिए गया था। शाम के समय धान की रोपाई को खेत तैयार कर दोनों ट्रैक्टर से वापस घर लौट रहे थे ।