फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: धर्म परिवर्तन कर ईसाई बने दो हिंदू परिवार, पंचायत ने गांव से किया बहिष्कार

Fri, 24 Aug 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
panchayat
विज्ञापन

हरिद्वार के एक गांव एक्कड़ कलां के दो परिवारों ने हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिया। दो परिवारों के धर्मपरिवर्तन के गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में ग्रामीणों ने तय किया कि दोनों परिवारों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा और कोई भी उनसे कोई संबंध नहीं रखेगा।

विज्ञापन


इधर, हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि उनकी वापसी कराई जाएगी। जानकारी के अनुसार गांव के मांगेराम और टेकचंद ने कुछ समय पूर्व ईसाई धर्म अपना लिया था। इसकी जानकारी कुछ समय पहले ही ग्रामीणों को मिली।

इसके बाद से गांव में इस बात को लेकर पंचायतों का दौर शुरू हो गया था।  बृहस्पतिवार को हिंदू संगठनों से जुड़े पदाधिकारी गांव पहुंचे। आनन फानन में गांव में फिर पंचायत बुलाई गई। तय हुआ कि ईसाई धर्म अपना लेने वाले परिवारों का बहिष्कार किया जाएगा, उनसे कोई भी ग्रामीण संबंध नहीं रखेगा।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

demo pic - फोटो : demo pic
हिंदू संगठनों ने पंचायत में परिवारों को भी बुलाया गया और उन्हें वापस हिंदू धर्म में आने की बात कही गई। हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि ईसाई मिशनरी भोले भाले लोगों को बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन करा रही है। गरीब परिवारों को आर्थिक लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कराया गया है।

पंचायत में  बजरंग दल के प्रांतीय नेता अनुज वालिया, जिला सह संयोजक जिवेंद्र तोमर, धर्मेंद्र चौहान, सुशील ने कहा कि दोनों परिवारों को किसी भी हालात में ईसाई धर्म नहीं अपनाने दिया जाएगा।

पंचायत में सुशील, करण, अमित, राजकुमार, निखिल कश्यप सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। एसओ आशुतोष चौहान से जब इस संबंध में जानकारी चाही गई तो उनका कहना था कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें