फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: दो विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम की सील

Fri, 05 May 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में बृहस्पतिवार की शाम मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की ओर से हरिद्वार ग्रामीण और रानीपुर विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम पर सील लगा दी गई है। इस दौरान दोनों विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अफसर भी मौजूद थे।
विज्ञापन


 गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिले व्यापक जनादेश के बाद ईवीएम में छेड़छाड़ के आरोप लगे थे। कांग्रेस के कई नेताओं ने इस बारे में उच्च न्यायालय में याचिका भी दायर की थी।

उच्च न्यायालय ने पिछले दिनों प्रदेश के कई विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम पर कोर्ट की सील लगवाने का आदेश दिया था। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आशुतोष कुमार मिश्रा की देखरेख में बृहस्पतिवार की शाम रोशनाबाद स्थित बाल सुधार गृह के परिसर में दोनों विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम पर कोर्ट की सील लगा दी गई।
विज्ञापन


इस दौरान  हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफीसर मनीष कुमार सिंह और रानीपुर विधानसभा सीट के रिटर्निंग ऑफीसर दीपेंद्र सिंह नेगी आदि अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें