फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के दो इंजीनियर हरिद्वार गंगनहर में बहे

Sun, 28 May 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरिद्वार
विज्ञापन
पूछताछ करते पुलिसकर्मी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
भेल में प्रशिक्षण लेने आए हरियाणा के दो युवा इंजीनियर गंगनहर में बह गए। जल पुलिस के सर्च ऑपरेशन के बाद भी दोनों का कुछ पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के तीन युवक इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद आज कल भेल में ट्रेनिंग लेने आए हुए हैं। तीनों लोग गोविंदपुरी में किराये के मकान में रहते हैं।

बताया जाता है कि रविवार को तीनों ज्वालापुर क्षेत्र के गोविंदघाट पर नहाने गए। अनिल (22) पुत्र बलवीर निवासी चरखी दादरी हरियाणा रेलिंग पर बैठा था। इसी दौरान अनिल का संतुलन बिगड़ गया और गंगनहर में गिर गया। अपने साथी को बहता देख रवि (22) निवासी भिवानी हरियाणा ने भी गंगनहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


लेकिन वह भी बहने लगा। गंगा घाट पर मौजूद तीसरे दोस्त ने शोर मचाया। अगले घाट प्रेमनगर पर मौजूद कुछ युवकों ने रस्सी फेंकी, लेकिन डूब रहे युवक उसे पकड़ नहीं पाए। उन्हें बचाने के लिए दो स्थानीय युवक भी गंगनहर में कूदे पर उनको बचाया नहीं जा सका । घटना की सूचना मिलने पर ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची।

जल पुलिस के सर्च अभियान के बाद भी दोनों युवकों का पता नहीं चला। तीसरे दोस्त नवीन पुत्र ब्रह्मपाल निवासी गांव केरू थाना मोसान जिला भिवानी हरियाणा ने बताया कि तीनों ने हाल ही में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी और वे प्रशिक्षण के लिए भेल कारखाने में आए हुए थे।
विज्ञापन


करीब दस दिन से गोविंदपुरी में किराये का मकान लेकर रह रहे थे। रविवार को अवकाश होने के चलते गंगनहर में स्नान करने आए थे।  कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि युवकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। जल पुलिस की मदद से युवकों को तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें