फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: टाइगर फॉल के ऊपर से गिरे पेड़ के नीचे दबने से दो की मौत

Tue, 27 May 2025 02:07 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टाइगर फॉल में पहाड़ी के ऊपर से गिरे पेड़ के नीचे दबने से एक पर्यटक और स्थानीय व्यक्ति की मौत हो गई। झरने के आसपास नहा रहे तीन पर्यटकों को पेड़ों की टहनियों से हल्की खरोंचे भी आईं।
विज्ञापन




सोमवार को चकराता के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल टाइगर फाॅल में कुछ पर्यटक और स्थानीय लोग नहा रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे पहाड़ी से एक बड़ा पेड़ अचानक नीचे गिर गया। चकराता के सुजोऊ गांव निवासी गीताराम जोशी (48) और दिल्ली के शाहदरा निवासी अलका आनंद (55) पत्नी गोविंद आनंद पेड़ के नीचे दब गए। स्थानीय लोग मदद के लिए टाइगर फॉल की ओर दौड़ पड़े। सभी ने दोनों घायलों को पेड़ के नीचे से निकाला और 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी चकराता भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी चकराता चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। बताया कि मृतक गीताराम जोशी सेलाकुई में एक कंपनी में कार्य करते थे। वह छुट्टी लेकर घर आए थे। पत्नी और बेटी के साथ घूमने के लिए चकराता आ गए। मृतका अलका आनंद अपनी बेटी और उसके मंगेतर के साथ चकराता घूमने आईं थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें