मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी और सभासदों ने दो दिवसीय कार्यक्रम का पोस्टर किया लांच --सं
मसूरी। राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती के उपलक्ष्य में नगर पालिका की ओर से शनिवार को दो दिवसीय कार्यक्रम शुरू होगा। पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत शहर को विभिन्न प्रकार की लाइटों से सजाया जाएगा। आठ नवंबर को सर्वे मैदान से किताबघर तक रैली निकाली जाएगी। शहीद स्थल एवं टाउन हाॅल में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम का पोस्टर भी लाॅन्च किया। टाउन हाॅल में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक जितेंद्र पंवार, संजय कुमोला, अमित खरे, अंजली खरे, अज्जु तोमर, संगीता ढौंडियाल, त्रिलोक चौहान सहित अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर ईओ रजनीश डोबरियाल, कार्यालय अधीक्षक चंद्र प्रकाश बडोनी, सभासद सचिन गुहेर, बबिता मल्ल, गौरी थपलियाल, विशाल खरोला, अमित भट्ट, शिवानी भारती आदि मौजूद रहे। संवाद