फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पर्यावरण संरक्षण के लिए जनसहभागिता जरूरी

विज्ञापन
मसूरी वन प्रभाग द्वारा रायुपर रेंज में किया गया वृक्षारोपण--विभाग
विज्ञापन
मसूरी। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती सप्ताह के उपलक्ष्य में वन प्रभाग के रायपुर रेंज खलंगा क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम, पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय सहभागिता राज्य के सतत विकास की आधारशिला हैं। इस मौके पर बल्बधारा-खलंगा समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पर्यावरण संरक्षण पर आधारित संगीत प्रस्तुत किए गए। लोगों ने क्षेत्र में स्वच्छता और हरियाली बनाए रखने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. उदय गौड़, रेंज अधिकारी हरीश गैरोला, कर्नल विक्रम थापा, कर्नल सीबी थापा, डीके भोरा, इंद्रेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें