I
IIसेंट जाॅर्ज काॅलेज में बुधवार को शिक्षा व खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार वितरित किए गए। इससे पहले पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि सुदृढ़ चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता विकसित करना, खेलों में निपुणता हासिल करना, समाज से जुड़ना और सामाजिक शिष्टाचार सीखना ही छात्रों का कर्तव्य होना चाहिए। बतौर शिरकत की। बिसमन कौर, अगस्त्य बैद, कार्तिक डैंग, तनुष सोमानी, युवराज सिंह, आराध्य सबरवाल, आदित्य जैन, आदित्य साहनी, मयंक कुमार, शौर्य शर्मा, जयवीर सिंह, सक्षम मित्तल, वैभव जोशी आदि को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य रमेश अमलानाथन, फिलिक्स कुमार, दीपाली बल्लभ, मार्क गौनसाल्विस, भवनेश नेगी आदि मौजूद रहे। I