I
I
I
Iसुलेख प्रतियोगिता में प्रियंका और रूबी रहे प्रथमI
दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता जैन बालिका इंटर कॉलेज में शुरू हुई। उद्घाटन कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुषमा और संकुल समन्वयक हरजिंदर सिंह ने किया। प्रतियोगिता में विकासनगर संकुल के 20 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्राथमिक स्तर कबड्डी बालक वर्ग में आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज और बालिका वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ प्रथम रहा। जूनियर स्तर बालक और बालिका वर्ग में महावीर प्रसाद सरस्वती शिशु मंदिर विकासनगर ने बाजी मारी। प्राथमिक स्तर की बालक खो-खो प्रतियोगिता में महावीर प्रसाद सरस्वती शिशु मंदिर विकासनगर और बालिका वर्ग में जैन बालिका इंटर कॉलेज की टीम प्रथम रही।
अंताक्षरी जूनियर वर्ग में महावीर प्रसाद जैन सरस्वती शिशु मंदिर विकासनगर प्रथम रहा। खो-खो जूनियर बालक और बालिका वर्ग में महावीर प्रसाद जैन शिशु मंदिर विकासनगर प्रथम रहा। जूनियर वर्ग की हिंदी सुलेख में महावीर प्रसाद जैन शिशु मंदिर विकासनगर की प्रियंका प्रथम, खुशी यादव द्वितीय, सेंट पोल स्कूल की शैरोफिन थामस तृतीय रही।
अंग्रेजी सुलेख में सेंट पोल स्कूल की रुबी प्रथम, महावीर प्रसाद सरस्वती शिशु मंदिर विकासनगर की खुशी दूसरे, सेंट पोल स्कूल की शिरोफिन थापस तृतीय रही। इस मौके पर नरेंद्र सिंह नेगी, दिव्या नकोटी, बलवीर सिंह पंवार, संजय राठौर, प्रेम वर्मा, रचना गुप्ता मौजूद रहे।