चकराता। गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को शिक्षा सत्र 2026-27 की दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्राचार्य आशुतोष शरण और मुख्य अतिथि आजाद ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। आजाद ने कहा, खेल शारीरिक व मानसिक मजबूती देते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं। आशुतोष शरण ने कहा, खेल अनुशासन, आत्मविश्वास व सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। उद्घाटन सत्र में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान के साथ योगाभ्यास प्रस्तुत किया, जिससे योग के महत्व का संदेश मिला। क्रीड़ा संयोजक पवन कुदवान ने बताया कि विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। छात्र-छात्राओं में प्रतियोगिताओं को लेकर खासा उत्साह दिखा। संवाद