देहरादून के डीएम बीवीआर सी पुरुषोत्तम ने सोमवार को कलक्ट्रेट में शहर में मौजूद पर्यटक स्थलों की समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने सहस्त्रधारा, मसूरी, गुच्चूपानी (रॉबर्स केव) सहित अन्य पर्यटक स्थलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने दैवी आपदा के कारण हुए नुकसान का आकलन कर मरम्मत के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।
गुच्चूपानी में 72 लाख, सहस्त्रधारा में 96.27 लाख रुपए का प्रस्ताव तैयार किया गया है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने बताया कि मसूरी में 2.75 करोड़ की लागत से माल रोड में साउंड सिस्टम, सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
बहुगुणा पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। बैठक में एमडीडीए सचिव बंशीधर तिवारी, सचिव साडा धर्म सत्तू, एसडीएम सदर रामजी शरण सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।