फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की नाक के नीचे हो रहा था अवैध शराब का कारोबार, दो कांस्टेबल निलंबित

Mon, 24 Apr 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब माफियाओं को संरक्षण देने पर एसएसपी ने सितारगंज की सरगड़ा चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर और दो बीट कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया है। इधर, एसओजी ने चौकी से मात्र पांच सौ मीटर दूरी पर अवैध शराब का कारोबार कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके घर से कच्ची शराब बरामद की।
विज्ञापन

 
रविवार को एसएसपी को सूचना मिली कि सितारगंज की सरगड़ा चौकी से 500 मीटर दूरी पर शराब माफिया अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं। एसएसपी ने एसओजी को मौके पर भेजा। एसओजी ने चौकी से 500 मीटर दूर ग्राम धाना चौड़ा में चीनी मिल के पास रहने वाले पाला सिंह पुत्र अमर सिंह के घर दबिश देकर 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।

टीम ने पाला सिंह को हिरासत में लेकर उससे और पूछताछ की तो उसने नाले के किनारे बनाई गई शराब भट्ठियों का खुलासा किया, जिस पर एसओजी ने चौकी पुलिस की मदद से अवैध शराब की भट्ठियां तोड़ डालीं और वहां रखे दस हजार लीटर लाहन को भी नष्ट कर दिया।
विज्ञापन


चौकी से मात्र पांच सौ मीटर दूरी पर हो रहे अवैध शराब के कारोबार पर नाराजगी जताते हुए एसएसपी ने चौकी प्रभारी देवेंद्र गौरव को लाइनहाजिर करने के साथ ही बीट कांस्टेबल दिनेश शर्मा और ललित कुमार को भी निलंबित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें