फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सहस्त्रधारा घूमने गए दो बच्चे लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। डालनवाला थाना क्षेत्र से दो बच्चे लापता हो गए हैं। वे शुक्रवार को सहस्त्रधारा घूमने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। बच्चों के वापस न लौटने पर उनकी मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सबोजन बीबी ने बताया कि उनका 14 वर्षीय पुत्र निशार अली और 10 वर्षीय चचेरा भाई साहिबदीन सुबह 11 बजे घर से निकले थे। उन्होंने बताया कि वे सहस्त्रधारा जा रहे हैं। शाम चार बजे तक भी वे घर नहीं लौटे। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद सबोजन बीबी ने शनिवार रात डालनवाला थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने के तुरंत बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम बच्चों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें