फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां हम तेरे पास आ रहे हैं, लिखकर दो सगे भाईयों ने किया सुसाइड का प्रयास

Sun, 21 May 2017 08:47 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
दो सगे भाईयों ने नोट लिखकर बिजली से झुलसकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इसमें छोटे भाई की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। 
विज्ञापन


मामला देहरादून जनपद के विकासनगर इलाके का है। अजय (58) और विजय (65) ने शुक्रवार देर रात आत्महत्या करने की कोशिश की।

मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों के पिता स्व. राजपाल सिंह ग्राम पश्चिमी वाला विकासनगर रिटायर्ड पटवारी थे। दोनों कोई काम नहीं करते थे। इस कारण दोनों भाई अवसाद का शिकार थे। दोनों की मां की भी कुछ वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

कुत्ते को बांधने वाली चेन से बनाया फंदा

फाइल फोटो
एसएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि दोनों ने कुत्ते को बांधने वाली चेन से गले का फंदा बनाया। एक छोर अपने गले में लगाया और दूसरा हाईटेंशन तार से लगा दिया। कुछ ही देर में झटके से अजय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विजय झुलसकर दूर झटक गया।

एसएसआई ने बताया कि विजय झटकने के कारण बच गया। तड़के ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्‍थ्य केंद्र विकासनगर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। जबकि विजय को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

कमरे से मिले सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा था, 'हम अपनी स्वेच्छा से मौत को गले लगा रहे हैं। इसके लिए हम दोनों ही जिम्मेदार हैं। मां हम तेरे पास आ रहे हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें