फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: कमरे में अंगीठी जलाकर सोए दो भाई, दम घुटने से एक की मौत, दूसरे की हालत में इलाज के बाद सुधार

Tue, 03 Dec 2024 10:17 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, भवाली (नैनीताल)।

सार

रामगढ़ के झूतिया में दो भाई रात को अंगीठी जलाकर सो गए। सुबह दोनों के न उठने पर साथी पहुंचे तो एक भाई मृत अवस्था मिला। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत झुतिया के गांव सुनका में कमरे में अंगीठी जलाकर सोए दो भाइयों में से एक की दम घुटने से मौत हो गई। बेहोश मिले दूसरे भाई की हालत में इलाज के बाद सुधार बताया गया है।

रामपुर (यूपी) के बिलासपुर तहसील क्षेत्र के गांव ज्वालापुर निवासी जमील अहमद के दो बेटे जहीर अहमद (33) और रफीक अहमद (35) पांच दिन पहले कारपेंटरी का काम करने सुनका गांव आए थे। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात ठंड बढ़ने पर वे दोनों कमरे में अंगीठी में आग जलाकर सो गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बिजली उपभोक्ताओं के लिए सुविधा...UPCL के टोल फ्री नंबर पर भी स्मार्ट मीटर की ले सकते हैं जानकारी
विज्ञापन


सुबह दोनों के नहीं जागने पर साथी उठाने पहुंचे। पुलिस के अनुसार, बंद कमरा न खोले जाने पर साथियों ने ग्राम प्रधान सुरेश मेर और ग्रामीणों को जानकारी दी। दरवाजा तोड़ने पर जहीर अहमद को अंदर मृत अवस्था में पाया गया। वहीं बेसुध मिले रफीक को मल्ला रामगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से बाद में उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें