फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर छात्रों ने हॉस्टल में 12 साल के बच्चे संग किया कुकर्म, फिर दी पंखे से लटकाने की धमकी

Mon, 26 Nov 2018 08:18 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
child rape
विज्ञापन

12 साल के बच्चे को अकेला देखकर दो सीनियर छात्र हैवान बन गए। उन्होंने छात्र के साथ ऐसी हैवानियत की कि वह सदमे में आ गया। सैन्य परीक्षाओं की तैयारी करने वाले एक प्राइवेट संस्थान के हॉस्टल में सातवीं के छात्र से कुकर्म का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पुलिस ने कुकर्म, धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर हॉस्टल के दो छात्रों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि शिकायत करने पर छात्र को पंखे से लटकाने की धमकी भी दी गई। 

नई दिल्ली के अंबेडकर नगर क्षेत्र का रहने वाला 12 वर्षीय सातवीं का छात्र सैनिक स्कूल में दाखिले के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन

आरोप है कि शुक्रवार की रात साढ़े दस बजे दो सीनियर छात्रों ने उसे दूध पीने के बहाने बुलाया और कुकर्म किया। जानकारी मिलने पर माता-पिता दिल्ली से हल्द्वानी आए और कोतवाल विक्रम सिंह राठौर को इसकी जानकारी दी।

कोतवाल के निर्देश पर पुलिस ने बच्चे का बेस अस्पताल में मेडिकल मुआयना कराया। एसएसआई विजय सिंह मेहता ने बताया कि दोनों आरोपी बालिग हैं। उनके खिलाफ पुलिस ने धारा 377, 506, 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें