पांच सौ रुपए के चक्कर में दो युवकों ने ऐसा काम कर डाला जो उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। नतीजन दोनों की मौत हो गई। पुलिस तहकीकात में कई और राज सामने आए।
मंगलवार को पॉम सिटी में सीवर लाइन में मिली दो युवकों लाश मिलने से सनसनी फैल गई। की मौत के मामले में पटेल नगर थाना पुलिस ने ठेकेदार और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ सकी है। पुलिस के मुताबिक दोनों युवक पांच-पांच सौ रुपये की दिहाड़ी पर सीवर के चैंबर साफ करने के लिए हायर किए गए थे। ठेकेदार और उसके साथी की लापरवाही के चलते ही युवकों की मौत हुई है।