फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 रुपये के चक्कर में गई दो युवकों की जान, सामने आए कई और राज 

Wed, 12 Jul 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच सौ रुपए क‌े चक्कर में दो युवकों ने ऐसा काम कर डाला जो उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। नतीजन दोनों की मौत हो गई। पुल‌िस तहकीकात में कई और राज सामने आए। 
विज्ञापन


मंगलवार को पॉम सिटी में सीवर लाइन में म‌िली दो युवकों लाश म‌िलने से सनसनी फैल गई। की मौत के मामले में पटेल नगर थाना पुलिस ने ठेकेदार और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ सकी है। पुलिस के मुताबिक दोनों युवक पांच-पांच सौ रुपये की दिहाड़ी पर सीवर के चैंबर साफ करने के लिए हायर किए गए थे। ठेकेदार और उसके साथी की लापरवाही के चलते ही युवकों की मौत हुई है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

20 फीट गहरे सीवर में गिरने से मौत

पॉम सिटी की सीवर लाइन सोमवार को चोक हो गई थी। वहां के सुपरवाइज सतीश भट्ट ने सीवर लाइन की सफाई करवाने के लिए ठेकेदार नावेद से संपर्क किया। नावेद ने अपने साथी सुलेमान की मदद से ब्रह्मपुरी निवासी कृष्णा और दिनेश उर्फ डब्बू को सीवरेज की सफाई के लिए पांच-पांच सौ रुपये दिहाड़ी पर हायर कर लिया।

डब्बू और कृष्णा कूड़ा बीनने का काम करते थे और इनकी उम्र 20 से 21 साल थी। दोनों युवकों ने सीवर लाइन के चार चैंबर साफ कर लिए, लेकिन पांचवें चैंबर की सफाई करते वक्त उसमें गिर गए। करीब 20 फीट गहरे सीवर में गिरने से उनकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह दोनों युवकों के शव चैंबर से बरामद हो गए। 

थानाध्यक्ष रितेश शाह के मुताबिक दिनेश के भाई नरेश की तहरीर पर नावेद और उसके साथ सुलेमान के खिलाफ लापरवाही मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मृतक पेशेवर सीवर की सफाई करने वाले नहीं थे। नावेद और उसके साथी की लापरवाही से दोनों युवकों की जान चली गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें