फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पशुक्रूरता और शस्त्र अधिनियम में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पुलिस ने अवैध तरीके से क्रूरता के साथ पशु के परिवहन पर दो लोगों को गिरफ्तार किया हे। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के पास से दो चापड़ (बड़े चाकू) बरामद हुए। थाना प्रभारी सहसपुर गिरीश नेगी ने बताया कि खुशहालपुर गांव में बिना लाइसेंस पशुओं के अवैध कटान की सूचना मिल रही थी। यह भी शिकायत प्राप्त हुई थी मांस की भी बिक्री हो रही है। इस पर गांव में छापे मार कार्रवाई करते हुए लोडर वाहन से भैंस को बरामद किया गया। भैंस को रस्सियों से क्रूरता के साथ बांधा गया था। वाहन सवार जागीर और समीर दोनों निवासी खुशहालपुर को गिरफ्तार किया। दूसरी ओर कोतवाली पुलिस ने कुंजाग्रांट गांव में बिना लाइसेंस रेस्टोरेंट में मांस की बिक्री होने की शिकायत पर छापे मार कार्रवाई की। चौकी प्रभारी कुल्हाल प्रवीण सैनी ने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक रहीम और आजाद को गिरफ्तार किया गया। दोनों के यहां से क्रमश: 94 किलोग्राम और 81 किलोग्राम भैंस का मांस बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मांस को गड्ढे में दबा कर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन




कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया बिना लाइसेंस मांस की अवैध बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें