II
- एक नवंबर को मनाया जाएगा करवाचौथ, महिलाओं ने शुरू की खरीदारी
I
I
I
I
I
I
I
I इस बार करवाचौथ एक नवंबर को मनाया जाएगा। ऐसे में बाजारों में भीड़ होने लगी है। महिलाएं करवाचौथ की जमकर खरीदारी कर रही हैं। लाल साड़ी, लहंगा और लाल चूड़ियां महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं। इसके अलावा पूजा की सामग्री में करवा, चूरा, खील-खिलौने, गट्टे से बाजार सज गए हैं।
I
I
I
Iदुकानदारों ने बताया कि लाल रंग की साड़ियों की ज्यादा मांग है। इसी रंग की चूड़ियां भी महिलाएं खरीद रही हैं। पलटन बाजार के दुकानदार किशोर ने बताया कि करवाचौथ पर साड़ी और लहंगे के साथ ही मंगलसूत्र भी नई डिजाइन के पसंद किए जा रहे हैं। महिलाएं छोटा मंगलसूत्र पसंद कर रही हैं और इसमें रंगीन डोरी लगवा रही हैं। बाजार में तीन हजार से लेकर 30 हजार तक के लहंगे उपलब्ध हैं। साड़ियों में लाल रंग की बनारसी, सिल्क, कांजीवरम, पेस्टल सिल्क, डोला सिल्क, जॉर्जेट, संभलपुरी साड़ी की मांग ज्यादा है। इनकी कीमत 1200 से शुरू होकर 25000 तक है।
I
I
I
I
I
Iब्यूटीपार्लर के लिए हो रही बुकिंग
I
I
I
Iकरवाचौथ पर तैयार होने के लिए महिलाओं ने ब्यूटीपार्लर में बुकिंग शुरू कर दी है। ब्यूटीशियन ने बताया कि महिलाएं लाइट, सिंपल मेकअप करवाने के लिए बुकिंग कर रही हैं। इसके लिए अलग-अलग ऑफर भी दिए जा रहे हैं।I