फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर पुलिस ने चोरी के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
शहर पुलिस ने चोरी के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार, जेल भेजा - फोटो : MUSSOORIE
विज्ञापन
पुलिस ने दो लोगों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। देहरादून कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। शहर कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि हैप्पीवैली निवासी निशा गर्ग ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उनके घर की खिड़की तोड़कर सोने के जेवरात चोरी कर लिए गए हैं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाल ने चोरों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया था। इस टीम ने मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर चोरी में शामिल साहिल पुत्र सुमन पंवार निवासी कसमांडा पैलेस कलीसा काटेज व दिलशाद पुत्र नियाज अहमद निवासी किताबघर मस्जिद बिल्डिंग मसूरी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से दो कड़े, चार अंगुठी भी बरामद की गई। पुलिस टीम में एसएसआई गुमान सिंह नेगी, एसआई नरेंद्र पुरी, जावेद, सुधांशु शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें