फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान की चेतावनी: मनमानी पर रेस्टोरेंट संचालक और मैनेजर पर मुकदमा, कहा- शराब पिलाई और हंगामा किया तो खैर नहीं

Wed, 03 Aug 2022 02:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

देर रात एसओ पुलिस चेकिंग के दौरान राजपुर रोड पर द वॉल स्ट्रीट रेस्टोरेंट में पहुंचे तो देखा कि ग्राहकों को शराब परोसी जा रही थी। बार का लाइसेंस मांगा गया तो संचालक के पास मौजूद नहीं था। जिसके बाद  आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस कप्तान की चेतावनी के बाद भी कुछ रेस्टोरेंट वाले बाज नहीं आ रहे हैं। बिना लाइसेंस ही शराब पिलाने में लगे हैं। ऐसे ही एक रेस्टोरेंट पर जाखन क्षेत्र में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक व मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


रेस्टोरेंट से शराब की बोतलें और अन्य सामान भी बरामद किया गया है। एसओ राजपुर मोहन सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात पुलिस चेकिंग के दौरान राजपुर रोड पर द वॉल स्ट्रीट रेस्टोरेंट में पहुंचे। यहां देखा तो ग्राहकों को शराब परोसी जा रही थी। बार का लाइसेंस मांगा गया तो संचालक के पास मौजूद नहीं था।

पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें कब्जे में लेकर संचालक रवि चौधरी निवासी क्लासिक अपार्टमेंट, गंगोत्री विहार और मैनेजर गब्बर सिंह चौहान निवासी धनसाड़ा थाना देवप्रयाग, टिहरी को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। कप्तान ने सोमवार को रेस्टोरेंट खोलने को लेकर स्थिति साफ की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Weather: मसूरी-दून मार्ग पर गिरा भारी भरकम पेड़, दो घंटे बाद खुलने पर मिली पर्यटकों और स्थानीय लोगों को राहत
विज्ञापन


एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने कहा था कि रेस्टोरेंट देर रात तक खुल सकते हैं, लेकिन यदि शराब पिलाई गई और किसी ने हंगामा किया तो संबंधित संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बावजूद इसके कुछ रेस्टोरेंट संचालक मनमानी पर उतारू हैं। एसओ राजपुर ने बताया कि क्षेत्र में मंगलवार रात को भी चेकिंग जारी रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें