विदेश भेजने के नाम पर युवक से ढाई लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने सहारनपुर के जनकनगर निवासी शाहनवाज की शिकायत पर क्लेमेंटटाउन पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। शाहनवाज ने डीजीपी से शिकायत कर बताया था कि वह वर्ष 2020 में रितिक कर्णवाल निवासी टर्नर रोड के संपर्क में आया। रितिक ने झांसा दिया कि वह ओमान में नौकरी लगवा देगा। इसके लिए डेढ़ लाख रुपये खर्च बताया। तब पीड़ित रकम नहीं दे पाया। उसने अक्तूबर 2020 में रितिक से बात की। इस दौरान ढाई लाख रुपये ले लिए गए। इसके बाद भी नौकरी पर नहीं भेजा गया, जबकि रकम लेते वक्त कहा गया कि जल्द वीजा आने वाला है। एसओ कुलवंत जलाल ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। मा.सि.रि.