फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासनगर में राहत तो हरबर्टपुर पालिका के सामने कूड़ा एकत्रित करने की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर, हरबर्टपुर और मसूरी नगरपालिका क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े को शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एवं रिसाइक्लिंग प्लांट में निस्तारित करने पर रोक के बाद समस्या खड़ी हो गई है। तीनों जगह डोर-टु-डोर कूड़ा तो उठ रहा है, लेकिन उसके निस्तारण में परेशानी होने लगी है। आने वाले कुछ दिनों में कूड़ा निस्तारण के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए तो समस्या विकराल हो सकती है...
विज्ञापन

नगरपालिका क्षेत्र से लगभग दस टन कूड़ा रोज निकलता है। पहले की व्यवस्था के अनुसार, नगर क्षेत्र से एकत्र किए जाने वाले कूड़े को पालिका के डाकपत्थर स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में जाया जाता है। यहां छंटनी कर कूड़े को शीशमबाड़ा स्थिथ प्लांट भेज दिया जाता था। एक अगस्त से शीशमबाड़ा प्लांट में कूड़ा लेने पर पाबंदी लगने के बाद पालिका प्रशासन अपने ट्रंचिंग ग्राउंड में ही कूड़ा जमा करा रहा है। नगरपालिका अध्यक्ष शांति जुंवाठा का कहना है कि कूड़ा निस्तारण केंद्र के निर्माण के लिए बोर्ड में प्रस्ताव पास कर शासन को भेजा गया है। इसके अलावा ऋषिकेश और हरिद्वार स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्रों के प्रबंधनों से भी बातचीत चल रही है। उनका कहना है कि कुछ दिन और ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा जमा किया जा सकता है, लेकिन कूड़ा निस्तारित नहीं होने से कुछ दिन बाद गंभीर समस्या खड़ी होनी स्वाभाविक है। संवाद
हरबर्टपुर नगरपालिका क्षेत्र से उठने वाले कूड़े को जमा करने या निस्तारित करने की फिलहाल कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में कस्बे की सड़कों पर कूड़ा जमा हो रहा है। हालांकि, नगरपालिका प्रशासन अब भी डोर-टु-डोर कूड़ा एकत्र कर अपने वाहनों में ही जमा कर रहा है, लेकिन यह व्यवस्था अब पटरी से उतरने लगी है। नगरपालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि लोगों से अपील की गई है कि समस्या का समाधान होने तक कूड़े को इधर-उधर फेंकने के बजाय निस्तारित करने का प्रयास करें या पालिका के वाहनों में डालें। उन्होंने बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए जल्द जमीन की व्यवस्था कराने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन

शहर का कूड़ा शीशमबाड़ा स्थित प्लांट में भेजने पर रोक के बाद गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। शहर के ड्राइव वेस्ट कलेक्शन सेंटर में कूड़े का पहाड़ बनने से क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दो अगस्त से डोर-टु-डोर कूड़ा एकत्र कर इसे टिहरी बाईपास रोड पर आईडीएच के पास स्थित ड्राइव वेस्ट कलेक्शन सेंटर में डाला जा रहा है। ऐसे में यहां कूड़े का पहाड़ बन गया। इससे उठने वाली दुर्गंध से आसपास के लोग परेशान हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभास सिंह ने बताया कि शहर में प्रतिदिन 15 टन के करीब कूड़ा एकत्र किया जाता है, जिसको ड्राइव वेस्ट कलेक्शन सेंटर में भेजा जा रहा, लेकिन यहां पर करीब 135 टन कूड़ा एकत्र हो गया, जिससे समस्या गंभीर हो गई। दो-तीन दिन के अंदर यह सेंटर भर जाएगा। इसके बाद मजबूरन सेंटर के नीचे स्थित खुली जगह पर कूड़ा डंप किया जाएगा। बताया कि शासन स्तर से लगातार संपर्क किया जा रहा कि उनको छह माह के लिए शीशमबाड़ा में कूड़ा भेजने की अनुमति दी जाए। संवाद
मामला संज्ञान में है। जिन निकायों के पास अपनी जमीन है, हम उनके सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट जल्द स्वीकृत करेंगे। विकासनगर, हर्बटपुर और मसूरी के लिए फिलहाल नगर निगम देहरादून से छह महीने का समय और लेंगे। विकासनगर के प्लांट की डीपीआर तैयार हो रही है। शासन स्तर पर इस दिशा में जल्द बड़ा फैसला होने वाला है।
संबंधित क्षेत्रों के उपजिलाधिकारियों से कहा गया था कि क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए फिलहाल शीशमबाड़ा प्लांट में व्यवस्था कराएं। अगर ऐसा संभव नहीं है तो नगरपालिका प्रशासन के साथ मिलकर वैकल्पिक व्यवस्था कराएं। यह समस्या संज्ञान में है और गंभीरता से इसके समाधान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें