फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: घर का ताला जेवर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
Iबहादुरपुर की घटना, मकान में ताला लगाकर बेटे के पास गई थीI
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी करने वाले दो आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक सोने की कंगन और दो चांदी की अंगूठी बरामद की गई है।



बहादुरपुर निवासी पीड़िता विक्रमी देवी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। पीड़िता के मुताबिक उनके पति होशियार सिंह तीर्थयात्रा के लिए अमृतसर के शहर में गए थे। घर के पास ही उनके बेटे उत्तम का मकान है। वहां उनकी बेटी आई हुई थी। सात फरवरी को वह बेटी से मिलने के लिए घर के दरवाजे पर ताला लगाकर चली गईं। रात को करीब 11.30 बजे वापस घर लौटीं तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन




शिकायतकर्ता महिला ने बताया था कि अलमारी से एक सोने का कड़ा, अंगूठी और दो चांदी की अंगूठी गायब थी। बताया कि जिस पॉलीथिन में सोने का कड़ा और अंगूठी रखी थी, उसमें से उसके पति के आधार कार्ड की फॉटो कापी भी थी।
विज्ञापन




थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चोरी को अंजाम देने वाले बहादुरपुर निवासी सागर थापा और विकास गुरुंग की पहचान की गई। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें