फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: खुखरी रखने के दो आरोपी दोषी, एक-एक हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
टैग..अदालत से
विज्ञापन


विकासनगर। न्यायिक मजिस्ट्रेट जतिन मित्तल की अदालत ने खुखरी रखने के मामले में सेलाकुई निवासी करन सिंह और कार्तिक को मंगलवार को आर्म्स एक्ट में दोषी ठहराया। दोनों के जुर्म स्वीकार करने के आधार पर कोर्ट ने जेल में बिताई अवधि की सजा और एक-एक हजार रुपये जुर्माना लगाया। सेलाकुई थाना क्षेत्र में 13 सितंबर को तड़के 3:55 बजे राजावाली घाटी के पास हिमालयन कॉलेज से 200 मीटर आगे पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था। तलाशी में दोनों के पास से एक-एक खुखरी मिली थी और प्राथमिकी आर्म्स एक्ट में दर्ज हुई थी। आरोपियों ने स्वेच्छा से जुर्म कबूल किया, जिसके आधार पर दोषसिद्धि हुई। जुर्माना न देने पर 10-10 दिन का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें