फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कच्ची शराब बरामदगी में आरोपी पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड

Tue, 17 Nov 2026 06:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
टैग...अदालत से
विज्ञापन

विकासनगर। न्यायिक मजिस्ट्रेट जतिन मित्तल की अदालत ने मंगलवार को सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में पांच लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़े गए विशंबर को जुर्म कुबूल करने पर आबकारी अधिनियम के तहत दोषी ठहराया। अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा की सजा सुनाई और पांच हजार रुपये अर्थदंड लगाया। अभियोजन के अनुसार आठ सितंबर 2025 को शाम करीब सात बजे कोतवाली सहसपुर पुलिस ने प्रतीतपुर शिव मंदिर के सामने पुल के नीचे गुर्जर बस्ती जाने वाले रास्ते पर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से कच्ची शराब अवैध रूप से बरामद हुई। मंगलवार को आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने खुद को गरीब बताते हुए कम से कम सजा की प्रार्थना की। अर्थदंड न देने पर 15 दिन का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें