फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नशे के इंजेक्शन सप्लाई मामले में इनामी दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के इंजेक्शन की खेप बरामद करने के मामले में फरार पांच हजार के इनामी भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी अपने तीन भाइयों के साथ नशे के इंजेक्शन सप्लाई करता था। पुलिस फरार एक आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन




सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने मई में नशीले इंजेक्शन की खेप बरामद करते हुए आरोपी सुलेमान निवासी बुढाहेड़ी थाना पथरी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया था कि आरोपी अपने तीन भाइयों के साथ इंजेक्शन सप्लाई करता है। इसके बाद पुलिस ने फरार तीनों आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम रखा था। मंगलवार को देर शाम पुलिस ने आरोपी नूर आलम और खुर्शीद निवासी बुढाहेड़ी थाना पथरी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक मणीभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुदस्सिर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें