फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चोरी के चार दोपहिया वाहनों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIकैंट और रायपुर थाना क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा
I
I
I
Iपुलिस ने दो थाना क्षेत्रों में हुई चार वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। चारों दोपहिया वाहन बरामद करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी वाहन चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा भी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
I
I
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गत 25 अगस्त को अमन नेगी निवासी लेन नंबर दो गढ़वाली कॉलोनी रिंग रोड ने मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में शिकायत की थी। वाहन उनकी दुकान के बाहर ही खड़ा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इस बीच कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। इसके अलावा पहले वाहन चोरी के आरोप में जेल गए आरोपियों का सत्यापन भी किया। इस दौरान एक युवक राहुल कुमार उर्फ सिद्धार्थ निवासी आर्य नगर थाना डालनवाला को चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। उसके पास से अमन नेगी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iइसी तरह कैंट थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की तीन घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर अंशुल निवासी धौलास, प्रेमनगर को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से सक्षम निवासी कैंट का चोरी किया गया स्कूटर बरामद हुआ है। आरोपी के पास से दो अन्य वाहन भी बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें