I
IIनाबालिग का अपहरण करने के आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गोंडा से गिरफ्तार किया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने गत 16 सितंबर को शिकायत की थी कि उनकी बेटी को एक व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस प्रार्थनापत्र पर आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी की तलाश शुरू की गई। आसपास के सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से पुलिस उत्तर प्रदेश के गोंडा तक पहुंच गई। यहां से ददन निवासी लाले मऊ पूर्वा, थाना करनल गंग, जिला गोंडा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। I