वसंत विहार पुलिस ने गुंडा एक्ट में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएचओ होशियार सिंह ने बताया, काफी समय से शिवांग कौशिक निवासी इंदिरा नगर और अर्पित राठी निवासी सुभाषनगर के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। दोनों आए दिन क्षेत्र में लड़ाई-झगड़े करते हैं। इसके बाद दोनों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने रविवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया।