फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: युवक को फ्लाईओवर से फेंकने में दो आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
Iनगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा
विज्ञापन

I

I
I
Iनगर कोतवाली क्षेत्र में युवक को फ्लाईओवर से नीचे फेंकने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सत्यम सिंह और नोमान कुरैशी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का दावा है कि दोनों पिल्ला गैंग के सदस्य हैं।
I
I
I
Iकोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि बीती 26 जुलाई को रानी चौहान पत्नी शमशेर सिंह चौहान निवासी अजमपुर जमनीमान थाना शंरकोट जिला बिजनौर यूपी हाल शारदानगर आर्यनगर ज्वालापुर ने मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि उनका 19 वर्षीय अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए मोतीचूर के जंगल वाले रास्ते के फ्लाईओवर पर घूमने गया था। जहां उसे सत्यम जाट और नोमान ने जान से मारने की नियत से उसे फ्लाईओवर से नीचे धक्का देकर गिरा दिया था। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया था। होश आने पर उसने घटना की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iकोतवाल ने बताया कि हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी। सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के साथ ही अन्य माध्यमों से खोजबीन करते हुए मंगलवार को आरोपी सत्यम सिंह निवासी मांगेराम की पुलिया जगजीतपुर थाना कनखल और नोमान कुरैशी निवासी मोहल्ला कस्साबान ज्वालापुर को ओमपुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को जेल भेज दिया गया है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें