Iऋषिकेश योगनगरी रेलवे स्टेशन से चली ट्रेन में आठ महिलाओं को बेहोश कर उनका सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को बुधवार को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। महिलाएं चारधाम के दर्शन कर मध्य प्रदेश अपने घर लौट रही थीं। सभी महिलाएं हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन दिल्ली पर खड़ी ट्रेन में बेहोश मिलीं। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने जीरो एफआईआर की, इस पर कार्रवाई के क्रम में जीआरपी ने बुलंदशहर के प्रताप सिंह कुशवाह और बिहार के किशन नाम के आरोपियों को पकड़ा गया है।I
Iएसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट ने बताया कि गत 18 जून को मध्य प्रदेश से कुछ महिलाओं और पुरुषों का समूह चारधाम यात्रा के लिए आए थे। ये सभी योगनगरी रेलवे स्टेशन पर योगनगरी-हुबली एक्सप्रेस ट्रेन में बैठे थे। महिलाओं के एक समूह के पास काफी सामान था। यहां इनका सामान ट्रेन में चढ़ाने के लिए दो लोगों ने मदद की। कुछ देर बाद उनसे बात कर करने लगें। इस बीच इन लोगों ने महिलाओं को कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। इसे पीने के बाद आठ महिलाएं बेहोश हो गईं। इन दोनों आरोपियों ने महिलाओं का कुछ सामान और मंगल सूत्र आदि चोरी कर लिए। ट्रेन जब हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंची तो लोगों ने इन्हें देखकर पुलिस को सूचना दी। बदहवाशी की हालत में महिलाओं को जीआरपी थाने लगा गया। वहां उन्होंने ऋषिकेश से शुरू हुए इस घटनाक्रम की जानकारी दी।
I
Iदिल्ली में हुई जीरो एफआईआर को देहरादून जीआरपी थाने ट्रांसफर किया गया। पुलिस ने किशन और प्रताप सिंह नाम के इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से प्रतिबंधित साल्ट की नशीली दवाएं और साढ़े तीन हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। एसपी जीआरपी ने बताया कि प्रताप सिंह अलीकोर्ट कोर्ट परिसर में अधिवक्ता के चेंबर में सफाई करता है और पास में ही ठेला लगाता है। जकि, किशन नोएडा में टाइल लगाने का काम करता है। पिछले दिनों दोनों की मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात में ही दोनों ने जहर खुरानी का धंधा शुरू करने का मन बना लिया। इनमें से प्रताप के खिलाफ विभिन्न थानों में सात मुकदमे दर्ज हैं।I