फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, इस घर में कई पीढ़ियों से हो रहे जुड़वा बच्चे

Wed, 02 Dec 2015 08:19 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, साहिया
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के सहिया में एक महिला द्वारा जुड़वा बच्चों को जन्म देने का मामला कौतूहल का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


गर्भवती ने 108 एंबुलेंस सेवा में ही जुड़वा बच्चों को जन्म दे दिया। फिलहाल जच्चा और दोनों बच्चे स्वस्थ बताए जा रहे हैं। सीएचसी साहिया में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें देहरादून रेफर कर दिया गया।

खतासा निवासी प्रियंका चौहान (22) पत्नी जयपाल चौहान को सोमवार की सुबह चार बजे प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने सीएचसी साहिया से एबुलेंस सेवा की मांग की। सुबह छह बजे एंबुलेंस खतासा पहुंची। अस्पताल लाते समय महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे गांव में चर्चा का विषय बना चौहान परिवार

सहिया में खतासा निवासी जयपाल चौहान के परिवार में यह पहली बार नहीं है कि किसी महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया हो।

करीब तीन पीढ़ी से उनके यहां महिलाएं जुड़वा बच्चों को जन्म दे रही है। ऐसे में रविवार को प्रियंका ने भी जुड़वा बच्चों को जन्म दिया तो यह बात पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गई।

सीएचसी साहिया की महिला चिकित्सक डॉ. कनक लता ने बताए कि महिला ने सात माह में ही बच्चों को जन्म दे दिया। अस्पताल में जरूरी संसाधनों का अभाव है। जिस कारण प्राथमिक स्वास्थ्य जांच के बाद जच्चा और बच्चा को दून अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें