फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून को मिला देश का 23वां रिकवरी ट्रिब्यूनल

Sat, 12 Jul 2014 10:08 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के अनिल आहूजा अब खुश हैं। डेट रिकवरी से जुड़े मामले अब दून में ही सुने जाएंगे, लिहाजा, लखनऊ की दौड़ से छुट्टी मिल सकेगी। बैंक के केवल दून सर्किल के ही 21 मामले इस ट्रिब्यूनल में चल रहे हैं।
विज्ञापन


आम बजट की घोषणा के मुताबिक 10 लाख से अधिक के नान परफार्मिंग एसेट्स (एनपीए) से जुड़े मामले अब दून में ही सुने जाएंगे। राजधानी में देश का 23वां डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल (डीआरटी) खुलने जा रहा है।

पहले भी उठ चुका है मुद्दा
दून में ट्रिब्यूनल होने का मुद्दा स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी (एसएलबीसी) में भी कई बार रखा जा चुका है। अब इस संबंध में घोषणा हो जाने से यह तय हो गया है कि भविष्य में ट्रिब्यूनल में सुनवाई के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी के चक्कर नहीं काटने होंगे।
विज्ञापन


अभी तक हो यह रहा था कि कभी डेट पर रिजर्वेशन नहीं मिलता था तो कभी एक भी कागज कम रहने से सुनवाई टल जाती थी। इस वजह से जो काम कम समय में पूरा हो सकता था, वह लटक रहा था। लखनऊ स्थित ट्रिब्यूनल में फिलहाल उत्तराखंड के करोड़ों की राशि के मामले अटके हुए हैं।

प्रापर्टी से जुड़े लोन में सबसे ज्यादा एनपीए
प्रापर्टी से जुड़े लोन में सर्वाधिक एनपीए है। तमाम कोशिशों के बावजूद बैंकों का एनपीए कम नहीं हो पा रहा है।

अभी इन जगहों पर हैं रिकवरी ट्रिब्यूनल-
अहमदाबाद, इलाहाबाद, औरंगाबाद, बंगलूरू, चंडीगढ़, चेन्नई, कोयंबटूर, कटक, अर्नाकुलम, गुवाहाटी, हैदराबाद, जबलपुर, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मदुरै, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, विशाखापटनम, रांची
विज्ञापन


इन स्थानों पर एक से अधिक ट्रिब्यूनल-
अहमदाबाद (2), चंडीगढ़ (2), चेन्नई (3), कोलकाता (3), मुंबई (3), नई दिल्ली (3)

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी- praveshk@ddn.amarujala.com या इस नंबर- 9675859054 पर संपर्क कर सकते हैं।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें