फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी के मरते ही पका कर खा गया पूरा गांव, 20 लोग अस्पताल में भर्ती

Fri, 27 Oct 2017 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में एक बकरी अचानक मर गई। इसके बाद पूरे गांव ने उसका मांस पकाकर खा लिया। इसके चलते सबकी हालत बिगड़ गई और तकरीबन 20 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन


घेस गांव में बकरी का मांस खाने से 20 से अधिक लोग बीमार हो गए। इनमें से सात लोगों को उल्टियां और चक्कर आने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में भर्ती कराया गया। अन्य की स्वास्थ्य जांच के लिए ग्रामीणों ने गांव में मेडिकल टीम भेजने की मांग की।      

घेस गांव के पूर्व प्रधान केशर बिष्ट ने बताया कि गांव से लगभग 4 किलोमीटर दूर दानीखाल में खड़ग सिंह के गोठ में एक बकरी बुधवार की रात को मर गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह बकरी का मांस कई लोगों ने बनाया और खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कुछ देर बाद कई लोगों को उल्टियां और चक्कर आने लगे। कलम सिंह (36), कमला देवी (35), खड़ग सिंह (30), अनिता देवी (28), कला (16), दयाल सिंह (50), मोतिमा देवी (42) की हालत ज्यादा खराब होने से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में भर्ती कराया गया।

वहीं गांव के पार सिंह, प्रताप सिंह सहित कई लोग बीमार पड़े हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में मेडिकल टीम भेजने की मांग की। वहीं सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. जगदीश चंद्र जोशी ने बताया कि सभी 7 लोगों का उपचार किया गया और सभी की हालत में सुधार है। वहीं सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी ने कहा कि बकरी का मांस खाने से बीमार होने की सूचना मिली है। मेडिकल टीम को गांव जाने के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें