फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शहर में सड़क हादसे हर माह ले रहे 20 लोगों की जान

Wed, 19 Jul 2017 02:42 PM IST
अरुण कुमार / अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
यातायात नियमों के पालन के लिए शासन-प्रशासन की ओर से कई योजनाएं बनाई जा रही हैं, लेकिन दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

 
ऊधमसिंह नगर जिले में बीते साल 208 सड़क दुर्घटनाओं में 169 लोगों की मौत हुई, जबकि इस साल जनवरी से जून तक 130 हादसों में  122 लोग काल कवलित हो चुके हैं। यानी हर महीने हादसों में 20 लोगों की जान जा रही है। अब दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला सड़क सुरक्षा समिति ने अति संवेदनशील स्थल चिन्हित करने के साथ ही दस प्रतिशत कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 

अधिकांश मार्गों पर संकेतक और अन्य चिन्ह नहीं होने के चलते सड़क दुर्घटनाएं साल-दर-साल बढ़ रही हैं। हाइकोर्ट  के निर्देश पर गठित जिला सड़क सुरक्षा समिति ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से अपने क्षेत्र के दुर्घटना संभावित स्थलों की रिपोर्ट मांगी है। इस पर परिवहन विभाग और लोक निर्माण विभाग के अफसर दुर्घटना संभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन


समिति को पुलिस विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2016 में सबसे अधिक ऊधमसिंह नगर में 208, देहरादून में 144, नैनीताल में 104, पिथौरागढ़ में 10, चंपावत में 9, बागेश्वर में 6 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। वहीं वर्ष 2017 में जून तक ऊधमसिंह नगर में 169, देहरादून में 156, नैनीताल में 115, पिथौरागढ़ में 14, चंपावत में 18, बागेश्वर में 8 दुर्घटनाएं हुई हैं।

परिवहन आयुक्त ने सभी जिला सड़क समितियों को दुर्घटनाओं में कम से कम 10 प्रतिशत की कमी करने का लक्ष्य दिया है। इसके लिए सभी जिले के डीएम को 13 जुलाई को पत्र जारी कर दिए हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर एआरटीओ अनीता चंद ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ काशीपुर से जसपुर, बाजपुर, ठाकुरद्वारा के अलावा अन्य मार्गों का निरीक्षण किया।
            
काशीपुर, जसपुर, बाजपुर की सभी सड़कों का निरीक्षण किया है। काशीपुर से ठाकुरद्वारा मार्ग पर एक अतिसंवेदनशील स्थल मिला है। यहां सर्वाधिक दुर्घटनाएं हुई हैं। पीडब्लूडी के अधिकारियों को सभी दुर्घटना संभावित मार्ग पर संकेतक लगाने, रेडियम पट्टी आदि लगाने के लिए कहा गया है। सभी मार्गों की रिपोर्ट तैयार कर जिला सड़क सुरक्षा समिति को भेजी जा रही है।            
विज्ञापन

- अनीता चंद एआरटीओ प्रशासन, काशीपुर

10 प्रतिशत कमी का लक्ष्य, 30 प्रतिशत की वृद्धि
परिवहन आयुक्त ने सभी जिला सड़क समितियों को दुर्घटनाओं में कम से कम 10 प्रतिशत की कमी करने का लक्ष्य दिया है, जबकि जिले के छह माह के आंकड़े पर गौर करें तो पिछले साल के मुकाबले इस बार 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की जा रही है। पुलिस की कार्यप्रणाली वाहन चेकिंग तक ही सीमित रहती है।

पांच जिलों में बढ़ी दुर्घटनाओं की लिस्ट
जनपद         दुर्घटनाओं की संख्या        मृतकों की संख्या      घायलों की संख्या
                2016     2017            2016   2017         2016   2017
---------------------------------------------------------------------
ऊधमसिंह नगर  208     169               130   122           176     118
उत्तरकाशी      20        18                14     57               57      38
देहरादून        144     156                66     62             113     114
नैनीताल        104     115                54     56               76     106
पिथौरागढ़         10       14                 26     15             10       25
चंपावत            09       18                07      20             12       40
बागेश्वर             06       08                04      02              03       07
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें