फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी समेत पूरे उत्तराखंड में बरसे मेघ, 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

Fri, 16 Jun 2017 08:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में शुक्रवार शाम मौसम ने अचानक करवट बदली। मैदानी इलाकों में शाम करीब पांच बजे से ही झमाझम बार‌िश शुरु हो गई। जबक‌ि पहाड़ में सुबह से ही मौसम सुहावना हो गया था। मौसम व‌िभाग ने अभी भी 24 घंटे भारी बार‌िश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को मौसम बदला और देहरादून, मसूरी, पौड़ी सहित विभिन्न स्थानों पर झमाझम बारिश हुई। कुमाऊं मंडल के सितारगंज, रुद्रपुर, हल्द्वानी, नैनीताल,  सहित अन्य इलाकों में सुबह जमकर बारिश हुई। 

वहीं, गढ़वाल मंडल के चमोली, रुद्रप्रयाग,  उत्तरकाशी आदि जनपदों में सुबह कहीं आसमान साफ रहा तो कहीं हल्के बादल थे। दोपहर बाद से मौसम बदला और गढ़वाल के अधिकांश जिलों में बारिश हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राजधानी देहरादून समेत राज्य के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दून का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री रहा। 

मौसम विभाग के मुताब‌िक अभी अगले 24 घंटों कुछ स्थानों में ओलावृष्टि के साथ ही गरज-चमक के बीच अंधड़ और बारिश की चेतावनी जारी की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें