फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: त्यूणी बिजली घर का किया जाएगा विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता युद्धवीर सिंह तोमर रविवार को त्यूणी पहुंचे। उन्होंने विभाग के कर्मचारियों की बैठक ली। उसके बाद हनोल स्थित महासू देवता मंदिर गए। वहां उन्होंने देव दर्शन कर परिवार की खुशहाली की कामना की।

अधीक्षण अभियंता ने कहा कि त्यूणी स्थित बिजली घर को बढ़ाया जाएगा। बिजली बिल जमा करने के लिए एक अलग कमरा बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोरी से खूनीगाड वाली लाइन को चकराता और विकासनगर वाली लाइन से जोड़ा जाएगा। कहा कि अगर एक तरफ से बिजली चली भी जाती है तो दूसरी लाइन से बिजली की आपूर्ति चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसडीओ चकराता अशोक कुमार ने कहा कि सावड़ा में स्थित बिजली घर को भी बढ़ाया जाएगा। साथ ही आधुनिक सुविधाओं के लिए प्रस्ताव बनाया गया है। निरीक्षण के पश्चात विद्युत विभाग के सभी अधिकारी महासू देवता मंदिर हनोल पहुंचे। सभी ने महाराज से लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें