सद्भावना एक्सप्रेस के एसी कोच में एक माननीय अपने साथ तंमचा लेकर घूम रहे थे। तमंचे को देख मौके पर पहुंचे टीटी के होश उड़ गए।
दरअसल, जब वे ट्रेन से उतरे तो अपनी पिस्टल वहीं भूल गए। तकिये के नीचे पिस्टल और कारतूस देखकर टीटी के भी होश उड़ गए। उसने इसकी सूचना मुरादाबाद कंट्रोल रूम को दी। लक्सर स्टेशन पर आरपीएफ ने पिस्टल और कारतूस कब्जे में ली। उसके बाद विधायक को तलब कर इसे उनके सुपुर्द कर दिया।
नहटोर विधायक लोकेंद्र चौहान बुधवार को सद्भावना में सफर कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपना लाइसेंसी पिस्टल और कारतूस सीट पर ही तकिये के नीचे रख दिया था। बिजनौर स्टेशन पर विधायक उतर गए, लेकिन पिस्टल की याद नहीं रही।