फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri Garhwal: बड़ा हादसा टला...थत्यूड़ ढाणा बाजार के समीप पलटा ट्रक, चालक और बस्ती के लोग बाल-बाल बचे

Sat, 14 Sep 2024 12:50 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी

सार

ढाणा बाजार के पास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की रोड एक ट्राला पलट गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
थत्यूड़ में पलटा ट्रक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकासखंड मुख्यालय थत्यूड़ के ढाणा बाजार के समीप एक ट्रक नाले में पलट गया। ट्रक में ह्यूम पाइप लदे थे, जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ जा रहे थे। हादसे में चालक, परिचालक और वहां स्थित बस्ती के लोग बाल-बाल बच गए। ट्रक नाले के क्षतिग्रस्त हिस्से पर पलटा, जिससे बड़ा हादसा टल गया।  

विज्ञापन


स्थानीय निवासियों रामलाल थपलियाल, अर्जुन भंडारी, सुरेन्द्र रांगड़ और राजेंद्र पवार ने लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक जाने वाली सड़क की स्थिति बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं, जो बारिश के पानी से भरे हुए हैं, जिससे मरीजों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: बारिश-भूस्खलन...बदरीनाथ-यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह बंद, मसूरी में भी लोगों के सामने मुश्किल  
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार मंडल अध्यक्ष अकवीर पंवार और विक्रम सिंह चौहान ने मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क का डामरीकरण और क्षतिग्रस्त नाले की मरम्मत की जाए।  वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता लोकेश सारस्वत ने बताया कि नाले पर ह्यूम पाइप डालने का काम शीघ्र पूरा किया जाएगा और सड़क का डामरीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू किया जाएगा, साथ ही गड्ढों की पेचिंग का काम भी जल्द शुरू होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें