नैनबाग-दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यमुना पुल मसूरी बैंड के समीप हादसा हो गया। विकासनगर से जखोल की ओर सरकारी राशन लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे यमुना नदी में जा गिरा।
विज्ञापन
हादसे के समय ट्रक में दो लोग सवार थे। घटना में एक व्यक्ति लापता हो गया है, जबकि चालक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए नैनबाग लाया गया। चौकी प्रभारी नैनबाग रामनरेश शर्मा ने बताया कि ट्रक खाद्यान्न से भरा हुआ था और अचानक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। लापता व्यक्ति की तलाश के लिए सर्च अभियान जारी है।