फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पशुओं से लदा ट्रक पकड़ा, जमकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बाबूगढ़ चुंगी के पास 18 संरक्षित और महिषवंशीय पशुओं को लेकर जा रहे एक ट्रक को रोक दिया। पशुओं को कटान के लिए लेकर जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने यूपी के पशुओं के मालिक और हिमाचल के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश नंबर के एक ट्रक यूपी के सहारनपुर के बादशाहीबाग से हिमाचल प्रदेश की ओर जा रहा था। वाहन पूरी तरह से तिरपाल से ढका हुआ था। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने ट्रक का पीछा किया। बाबूगढ़ चुंगी के पास ट्रक को रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने ट्रक पर लगा तिरपाल हटाकर देखा तो उसमें 14 महिषवंशीय पशु और चार संरक्षित पशु मिले।

ट्रक में पशुओं को देख संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि पशुओं को अवैध कटान के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर कोतवाली से उप निरीक्षक संदीप पंवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत करवाया। पुलिस ट्रक, पशुओं के मालिक और चालक को कोतवाली लेकर आई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं विकासनगर निवासी विशाल साहू ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि ट्रक में पशुओं को क्रूरता पूर्वक रखा गया था। पशुओं के खान और पीने की व्यवस्था नहीं थी। कहां की पूरी आशंका है कि पशुओं की तस्करी की जा रही थी।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बेहट के शकुंभरी खोल निवासी पशु मालिक बशीर और हिमाचल प्रदेश के शिमला के नाहरवा के खुद की पोस्टला निवासी चालक मुस्तफा के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें