फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने कार को टक्कर मारी, चाचा की मौत, भतीजा गंभीर

Mon, 19 Jun 2017 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर (हरिद्वार)
विज्ञापन
accident - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कार में सवार चाचा और भतीजा कहीं जा रहे थे। तभी ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। तस्वीर में कार की हालत दे‌खिए। चाचा की मौत हो गई। जबकि भतीजा गंभीर है।
विज्ञापन


19 जून दोपहर करीब 1 बजे हिरणाखेड़ी गांव निवासी अंकित कुमार पुत्र प्रीतम अपने भतीजे राजू के साथ कार से अपने पत्नी को लेने के लिए गर्ग डिग्री कॉलेज जा रहा था। यह लोग जैसे ही पीपली गांव के पास लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर पहुंचे तो सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने कार में टक्कर मार दी।

कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी। घटना के बाद  चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सड़क किनारे खाई में पड़ी क्षतिग्रस्त कार से बमुश्किल घायलों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां से डॉक्टर ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रास्ते में गंभीर रूप से घायल अंकित कुमार पुत्र प्रीतम सिंह उम्र 26 वर्ष की मौत हो गई, जबकि उसके भतीजे राजू को उपचार के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी लक्सर नवीन चंद्र शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए दे भेज दिया गया है।
विज्ञापन


साथ ही ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक की तलाश की जा रही है। इस घटना से हिरण खेड़ी गांव में मातम छाया हुआ है। छह माह पहले ही अंकित की शादी हुई थी। उसकी पत्नी गर्ग डिग्री कॉलेज से बीएड कर रही है। वह उसे ही लेने के लिए जा रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें