कोटद्वार-पौड़ी रोड पर राजस्व क्षेत्र अगरोड़ा के समीप ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोर्स्माटम कर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने राजस्व थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपी चालक ट्रक समेत मौके से फरार बताया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे कोटद्वार की ओर से आ रही बाइक अगरोड़ा के समीप अनियंत्रित होकर ट्रक की चपेट में आ गई। आसपास के लोगों ने 108 सेवा की एंबुलेंस को सूचना दी। 108 एंबुलेंस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान गजेंद्र सिंह मनवर (45) पुत्र रघुवीर सिंह निवासी माहताबपुर, नजीवाबाद जिला बिजनौर, यूपी के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचने परिजनों ने बताया कि गजेंद्र मार्केटिंग का काम करता था। बृहस्पतिवार को वह कोटद्वार से चंद्रापुरी (रुद्रप्रयाग) के लिए निकला था।