चकराता में एक ट्रक अनियंत्रित होकर टोंस नदी में जा गिरा। ट्रक का चालक और परिचालक फिलहाल लापता हैं।
जानकारी के मुताबिक त्यूनी से विकासनगर जा रहा एक ट्रक कोटी इछाड़ी मोटर मार्ग पर बन डैम के पास अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। यह हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ।
सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम कौके पर पहुंची, लेकिन अभी तक चालक और परिचालक का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो पाई है।