फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम तुड़वाया छात्र का अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो : -------------
विज्ञापन


आश्वासन के बाद छात्रों का अनशन खत्म
-- ऑटोनोमस कॉलेज में दाखिले में मनमानी के खिलाफ छात्रों ने शुरू किया था अनशन

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। पीजी ऑटोनोमस कॉलेज में चार दिनों से आंदोलित छात्रों का अनशन खत्म हो गया है। कॉलेज प्रशासन की ओर से छात्रों को एमए योग विषय में मेरिट के आधार पर दाखिला देने का भरोसा दिया गया है। एसडीएम हर गिरि ने अनशन पर बैठे छात्र विजय जुगरान को जूस पिलाकर आंदोलन समाप्त कराया। बीते चार दिनों से एमए योग विषय में दाखिले के मामले में कॉलेज प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए दो छात्र शुभम गौड़ और विजय जुगरान ने क्रमिक शुरू किया था। बुधवार को तबियत खराब होने पर शुभम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जबकि दूसरे छात्र विजय जुगरान को बृहस्पतिवार को एसडीएम हर गिरि ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
विज्ञापन

इससे पूर्व एसडीएम की मौजूदगी में प्राचार्य डा. एनपी माहेश्वरी ने आंदोलित छात्रों को मेरिट के आधार पर दाखिले का भरोसा दिया। डा. माहेश्वरी ने बताया कि एमए योग विषय में मैरिट लिस्ट में 20 सीटों पर चयनित विद्यार्थियों में से यदि कोई छात्र प्रवेश नहीं लेता है, तो वेटिंग लिस्ट में वरीयता के तहत कॉलेज से योग विषय में डिप्लोमा वाले छात्र-छात्रा को प्राथमिकता के आधार पर दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें