फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कोटद्वार में देर रात अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रक, दो लोगों की मौत, एक घायल

Fri, 05 Jul 2019 06:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
ट्रक खाई में गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के कोटद्वार में देर रात कोटसैंण से कोटद्वार जा रहा ट्रक सैंधीखाल के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से कोटद्वार के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे पुलिस को खाई में गिरे ट्रक में तीन लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसआई जयपाल राणा समेत रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई। रात करीब एक बजे रेस्क्यू शरू किया गया। 

लगभग दो घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद रमेश बलूनी पुत्र मायाराम बलूनी, निवासी लैंसडोन, कमल रोकया पुत्र मोतीराम रोकया निवासी नेपाल, हरेंद्र गुंसाई पुत्र विजय गांव पौड़ी गढ़वाल  को रेस्क्यू किया गया। हादसे में रमेश बलूनी और हरेंद्र गुंसाई की मौत हो गई। जबकि सुबह चार बजे घायल कमल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें